मालवीय पुल पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

रामनगर में शनिवार तड़के मालवीय पुल मोड़ पर एक वाहन की टक्कर में 17 वर्षीय आरएन यादव की मौत हो गई। वह काम से लौट रहा था और वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र का निवासी था। बाइक पर अचानक हुई टक्कर ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह बच नहीं सका।

मालवीय पुल पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रामनगर। मालवीय पुल मोड़ पर शनिवार तड़के किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय आरएन यादव पुत्र राहुल यादव की मौत हो गई। वह गांव रतनपुर थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली में किराए पर मकान लेकर अपने भाई के साथ रहता रहने था। पुलिस के अनुसार आरएन यादव बाइक से सिगरा से काम कर वापस अपने घर रतनपुर लौट रहा था। वह लहरतारा वाराणसी का रहने वाला था दो वर्ष पूर्व रतनपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। वह ब्लिंकिट कंपनी में काम करता था। भोर में मालवीय पुल मोड़ की ढलान परअवधूत भगवान राम आश्रम के पास उसकी बाइक में सामने से किसी वाहन ने टक्कर मारी थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक आगे से टूट गई है। सूचना पर पीआरवी की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।