Varanasi News: रथयात्रा मेले के लिए 15 जुलाई से रहेगा यातायात प्रतिबंध
Varanasi News: वाराणसी में रथयात्रा मेले के लिए यातायात प्रतिबंध बुधवार से लागू किए गए हैं। एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह प्रतिबंध 19 जुलाई तक जारी रहेगा। विभिन्न चौराहों से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा और भारी वाहनों को रथयात्रा चौराहे की दिशा में जाने से रोका जाएगा।

Varanasi News: वाराणसी। रथयात्रा मेले के मद्देनजर बुधवार से यातायात प्रतिबंध जारी किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंध एवं डायवर्जन 19 जुलाई की भोर तक लागू रहेगा। आकाशवाणी तिराहा से आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ होते रथयात्रा चौराहे तक वाहन नहीं चलेंगे।
यातायात डायवर्जन
उन्होंने बताया कि भेलूपुर चौराहा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को कमच्छा तिराहा से खोजवां डायवर्ट किया जाएगा। नीमामाई तिराहा से रथयात्रा चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को हनुमान मंदिर तिराहा (रथयात्रा) से आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गुरुबाग तिराहा से रथयात्रा जाने वाले वाहनों को नीमामाई तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा。
आवागमन की स्थिति
इसी तरह आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ महमूरगंज से वाहन रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। आकाशवाणी तिराहा की तरफ डायवर्ट होंगे। सिगरा से रथयात्रा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें महमूरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। आकाशवाणी तिराहा से रथयात्रा वाहन नहीं जा सकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर रथयात्रा आने वाले सभी वाहनों को बीएचयू चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, इंग्लिशिया लाइन तिराहा एवं सिगरा चौराहा से डायवर्जन किया जाएगा।
वाहनों की व्यवस्था
एडीसीपी ने बताया कि सिगरा चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, नीमामाई तिराहा के समीप कार, आटो, ई-रिक्शा, मोटर साइकिल, पैडल रिक्शा एवं सभी प्रकार के वाहनों को मेला हेतु तय स्थल (मोतीझील, आकाशवाणी) में पार्क किया जाएगा। एम्बुलेंस, शव वाहन एवं आपातकालीन वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। अन्य सभी प्रकार के वाहन पास 18 जुलाई तक निरस्त रहेंगे।
भारी वाहनों पर भी रोक
एडीसीपी ने बताया कि आवश्यकतानुसार सिगरा चौराहा से भारी वाहनों (ट्रक, बस आदि) को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। आकाशवाणी तिराहा से भारी वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह कमच्छा तिराहा से भारी वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाए।
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर
7839856994
7317202020
अलग-अलग प्रश्न
लेखक के बारे में
Amit Kumar Varmaशॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।
विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


