Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTraffic Restrictions for Malviya Bridge Repairs in Varanasi Only Bikes Allowed
राजघाट पुल पर 20 दिसंबर से बाइक या पैदल ही सफर

राजघाट पुल पर 20 दिसंबर से बाइक या पैदल ही सफर

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में मालवीय पुल की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक केवल बाइकें और पैदल यात्री आ-जा सकेंगे। स्कूल बसों को सुबह और दोपहर में एक-एक घंटे आने-जाने की अनुमति है। अन्य वाहनों पर रोक रहेगी और ड्राई रन भी किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 7317202020 जारी किया गया है।

Dec 18, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मालवीय पुल (राजघाट) के ड्रैनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक यानी कुल 25 दिन तक केवल बाइकें ही आ-जा सकेंगी। पैदल यात्रियों को भी आने-जाने पर छूट रहेगी। हालांकि स्कूल बसों को सुबह और दोपहर में एक-एक घंटे एक तरफ से आने और दूसरी तरफ से जाने की अनुमति मिली है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पुल पर काम के दौरान नमो घाट से पड़ाव चौराहे के बीच केवल पैदल एवं दो पहिया वाहनों के आने-जाने की अनुमति होगी। स्कूल बसों को आने और जाने की अनुमति मिली है लेकिन केवल एक ही फेरे के लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यानी सुबह 9 से 10 बजे के बीच नमो घाट से पड़ाव की ओर स्कूल बसें जा सकेंगी। जबकि दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक पड़ाव से नमोघाट की ओर आ सकेंगी। पुल पर कार्य के दौरान रामनगर की ओर से आटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन, एम्बुलेंस, स्कूल बसों का आवागमन सामने घाट पुल से होगा। सामने घाट पुल पर मालवाहकों पर रोक राजघाट पुल पर प्रतिबंध के साथ ही सामने घाट पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ना तय है। ऐसे में सामने घाट पुल पर भी हल्के एवं भारी वाहनों के आवागमन पर रोक होगी। लौटूबीर अंडरपास से भी चारपहिया वाहन रोकेंगे चार पहिया वाहनों का दबाव सामने घाट पुल और विश्वसुंदरी पुल पर बढ़ेगा। ऐसे में बहुत सारे वाहन लौटूबीर पुलिया से बीएचयू ट्रामा सेंटर या लंका जाएंगे। ऐसे में जाम की स्थिति बनेगी। एडीसीपी ने बताया कि बीएचयू ट्रामा सेंटर चौराहे तथा मालवीय चौराहे पर जाम रोकने के लिए विश्वसुन्दरी पुल तथा डाफी टोल प्लाजा के बीच में पड़ने वाले लौटूबीर अंडरपास पर जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। भारी वाहन और मालवाहक विश्वसुंदरी पुल से आएंगे चंदौली से वाराणसी आने-जाने वाले हल्के एवं भारी मालवाहकों, बसों का आवागमन रामनगर चौराहे से टेंगरा मोड़, विश्वसुन्दरी पुल, डाफी टोल प्लाजा होते अमरा अखरी एवं मोहनसराय होते हुए होगा। या फिर चंदौली से पंचपेड़वा रिंगरोड होते वाराणसी शहर में आ सकेंगे। स्कूल बसों के आवागमन के समय तैनात रहेंगे टीआई स्कूल बसों के संचालन के दौरान कोतवाली के ट्रैफिक इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, रामनगर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज तिवारी तथा लंका के ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप यादव उपस्थित रहेंगे। समन्वय स्थापित कर यातायात का सकुशल संचालन कराएंगे। आज तीन घंटे ड्राई रन एडीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक ड्राई रन किया जाएगा। इस दौरान राजघाट पुल, सामने घाट पुल, विश्वसुंदरी पुल पर पुलिस तथा यातायातकर्मी मौजूद रहेंगे। हेल्पलाइन नंबर भी जारी मालवीय पुल की मरम्मत के संबंध में जारी किए गए यातायात प्रतिबंधों के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर : 7317202020 भी जारी किया गया है।