Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTraffic Restrictions at Malviya Bridge for Drainage Repair Bikes Only Allowed
राजघाट पुल पर सवारी और चार पहिया वाहन के आवागमन पर 13 जनवरी तक रोक , केवल बाइकें चल सकेंगी
संक्षेप:
Varanasi News - वाराणसी में मालवीय पुल के ड्रैनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक केवल बाइकें ही आ-जा सकेंगी। स्कूल बसों को सुबह 9 से 10 बजे और दोपहर 1:30 से 2:30 बजे के बीच अनुमति मिली है। अन्य वाहनों का मार्ग बदल दिया गया है, और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
Dec 20, 2025 02:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी। मालवीय पुल (राजघाट) के ड्रैनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक यानी कुल 25 दिन तक केवल बाइकें ही आ-जा सकेंगी। इसे शनिवार से लागू कर दिया गया। सुबह 9 से 10 बजे के बीच नमो घाट की ओर से पड़ाव की ओर स्कूल वाहनों को जाने दिया गया, इसके बाद रोक दिया गया। पुल से पैदल और बाइक से वाहनों का आवागमन शुरू है। उधर पड़ाव से रामनगर मार्ग, सामने घाट पुल और विश्वसुंदरी पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। उधर पीडब्ल्यूडी की ओर से राजघाट पुल के ज्वाइंट की मरम्मत भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि प्रतिबंध के दौरान स्कूल बसों को आने और जाने की अनुमति मिली है लेकिन केवल एक ही फेरे के लिए। यानी सुबह 9 से 10 बजे के बीच नमो घाट से पड़ाव की ओर स्कूल बसें जा सकेंगी। जबकि दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक पड़ाव से नमोघाट की ओर आ सकेंगी। आटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन, एम्बुलेंस, स्कूल बसों का आवागमन सामने घाट पुल से होगा। हालांकि सामने घाट पुल से हल्के एवं भारी वाहनों के आवागमन पर रोक होगी। चंदौली से वाराणसी आने-जाने वाले हल्के एवं भारी मालवाहकों, बसों का आवागमन रामनगर चौराहे से टेंगरा मोड़, विश्वसुन्दरी पुल, डाफी टोल प्लाजा होते अमरा अखरी एवं मोहनसराय होते हुए होगा। या फिर चंदौली से पंचपेड़वा रिंगरोड होते वाराणसी शहर में आ सकेंगे। रामनगर में पंचवटी, सामने घाट पुल, चौराहे पर तथा टेंगरा मोड़ भीटी के पास भी संकेतक एवं बोर्ड लगा दिया गया है। राजघाट पुल के दोनों छोर पर भी बोर्ड लगा दिए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर : 7317202020 भी जारी किया गया है
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




