परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान में ओवर स्पीडिंग में 122 वाहन चालकों जबकि बिना हेलमेट वाहन और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 41 चालान किए गए।

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 215 चालान किए गए। ओवर स्पीडिंग के लिए 122 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर 41 चालान हुए। अन्य यातायात उल्लंघनों के खिलाफ 52 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान में ओवर स्पीडिंग में 122 वाहन चालकों जबकि बिना हेलमेट वाहन और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 41 चालान किए गए।

वाराणसी। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान में ओवर स्पीडिंग में 122 वाहन चालकों जबकि बिना हेलमेट वाहन और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 41 चालान किए गए। गलत दिशा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, रिफ्लेक्टिव टेप नहीं होने, बिना नंबर प्लेट/अस्पष्ट नम्बर प्लेट, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट नहीं होने पर 52 वाहनों पर कार्रवाई हुई। विभिन्न धाराओं में 215 चालान किए गए। साथ ही 10 माल और यात्री वाहनों का ओवरलोडिंग तथा बकाया टैक्स में सीज कर दिया गया। अभियान में एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) यूतिका सिंह, यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पाण्डेय और टीएसआई श्रीनारायण सिंह शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।