रिड्यूस ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम : सड़क पर उतरे रूट मार्शल, हटवाया अतिक्रमण
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में रिड्यूस ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम के तहत पुलिस आयुक्त ने 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए रूट मार्शल तैनात किए। हुकुलगंज में ट्रैफिक इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने अभियान चलाया, जिसमें सवारी वाहन चालकों को जानकारी दी गई और अवैध पार्किंग तथा अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई।
वाराणसी। रिड्यूस ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम के तहत शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस आयुक्त की ओर से तैनात रूट मार्शल और संबंधित थानाध्यक्ष गुरुवार को सड़क पर उतरे। आशापुर से चौकाघाट के रूट पर हुकुलगंज में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह और लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अभियान चलाया। सवारी वाहन चालकों को स्कीम की जानकारी दी और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की। साथ ही अतिक्रमण हटवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


