ट्रैफिक सिग्नलों पर जल्द टिक-टिक करेगा टाइमर
Varanasi News - वाराणसी में अगले महीने से 21 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल में टाइमर लगाया जाएगा। इससे वाहन चालक को सिग्नल के हरे होने का सही समय पता चलेगा, जिससे वे अपने वाहन को बंद कर सकेंगे और ईंधन की बर्बादी को रोक सकेंगे। नगर निगम ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।

वाराणसी। शहर के चौराहों पर अगले महीने से फिजूल में पेट्रोल फूंकने से आप बच जाएंगे। ट्रैफिक लाइट के पास ही यह जानकारी मिल जाएगी कि कितनी देर बाद सिग्नल हरा होगा। ऐसे में अपने वाहन को उतनी देर बंद कर सकेंगे। नगर निगम ने इस दिशा में न केवल पहल की है बल्कि क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है।शहर के 21 चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल अपग्रेड होने जा रहे हैं। नगर निगम यहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक एन्फोर्समेंट मैनेजमेंट (आईटीएएस) के तहत टाइमर लगाने जा रहा है। इसके लिए टेंडर हो गया है। अगले माह तक इसे सभी चौराहों पर इन्स्टॉल कर दिया जाएगा।
इस पर 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टाइमर लगने से सिग्नल का काउंट डाउन वाहन चालक देख सकेंगे। उन्हें सिग्नल के ग्रीन होने की सटीक जानकारी मिलेगी।टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम, स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच हर चौराहे पर टाइमर के समय को सेट करने के लिए बैठक की जाएगी। जो चौराहा ज्यादा व्यस्त रहता है, वहां ट्रैफिक लोड के अनुसार अधिक समय तक सिग्नल का काउंट डाउन तय किया जाता है।अभी टाइमर न होने से वाहन रहते हैं स्टार्टवर्तमान में किसी भी चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर टाइमर नहीं लगा है। इससे लोगों को पता ही नहीं चलता है कि कब चल पड़ना है। ऐसे में वे अपने वाहन चालू ही रखते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। ईंधन की खपत ज्यादा होती है। वाहन चालक पर भी आर्थिक बोझ पड़ता है। एक आकलन के अनुसार 21 चौराहों पर रोजाना सैकड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल बर्बाद होता है।इन चौराहों पर लगेंगे टाइमरमलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, आशियाना तिराहा (नदेसर), मुढ़ैला, चौकाघाट, आकाशवाणी तिराहा, गोलगड्डा, सिगरा, साजन, रथयात्रा, पांडेयपुर, लहरतारा, चेतमणि, पद्श्री, लंका, रवींद्रपुरी, चांदपुर, कालीमाता मंदिर, भिखारीपुर, मंडुवाडीह।‘हिन्दुस्तान’ ने उठाया था मुद्दाआपके अपने अखबार ने 8 अप्रैल के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ‘जल रहा है वाहन चालकों का खून और तेल’ शीर्षक की खबर में इस मसले पर ध्यान आकर्षित किया था। टाइमर न होने से लोगों को होने वाली समस्या और क्षति का आकलन करती रपट प्रकाशित की गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


