क्रिसमस पर नदेसर और गिरजाघर चौराहे पर यातायात प्रतिबंध
Varanasi News - वाराणसी के नदेसर स्थित चर्च में क्रिसमस मेला के दौरान गुरुवार से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। बड़े वाहनों को अंधरापुल से चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इंडिया होटल चौराहा से मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो वेहिकल जोन रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था डाकघर चौराहे और सेंट मेरी स्कूल के पास की गई है।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नदेसर स्थित चर्च में क्रिसमस मेला के मद्देनजर गुरुवार से मेला समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। इस दौरान वाहन लेकर छावनी क्षेत्र में जाने से बचें। यह डायवर्जन गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अंधरापुल से नदेसर होकर जाने वाले बड़े वाहनों, बसों को इंडिया होटल चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अंधरापुल से सीधे चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इंडिया होटल चौराहा से मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो वेहिकल जोन रहेगा। इंडिया होटल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मोटर ट्रेनिंग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
ये सभी वाहन इंडिया होटल चौराहा से मिंट हाउस तिराहा से गंतव्य को जा सकेंगे। मोटर ट्रेनिंग तिराहा से वाहन इंडिया होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये सभी वाहन मोटर ट्रेनिंग सेंटर तिराहा से डाक बंगला चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे। मिंट हाउस तिराहा वाहन इंडिया होटल तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन मिंट हाउस तिराहे से नदेसर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। क्रिसमस मेला से संबंधित वाहनो को छोड़कर, अंधरापुल से आने वाले शेष वाहनों को नदेसर मस्जिद के सामने से जर्सी बैरियर हटाकर मिंट हाउस की तरफ भेजा जाएगा। नदेसर बनाई पार्किंग - डाकघर चौराहे के पास खाली स्थान - सेंट मेरी स्कूल के सामने - छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में - बडा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में गिरजाघर चौराहे पर डायवर्जन - बेनियाबाग तिराहे से रामापुरा की तरफ चार एवं तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। - गुरुबाग से रामापुरा की तरफ चार एवं तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। - सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ चार एवं तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। - रेवड़ी तालाब से खारी कुंआ की तरफ चार एवं तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था - बेनियाबाग पार्किंग - मजदा पार्किंग - गौदोलिया मल्टी लेवल दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




