पड़ाव से रामनगर और आधा शहर जाम में

Dec 25, 2025 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में राजघाट पुल की मरम्मत के कारण बुधवार सुबह से वाहनों का आवागमन रोका गया। इससे रामनगर, लंका और भेलूपुर में जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और यातायातकर्मियों ने जाम को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। स्कूलों की छुट्टी के कारण यातायात का दबाव कुछ कम था।

पड़ाव से रामनगर और आधा शहर जाम में

वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। राजघाट पुल के जॉइंट की मरम्मत बुधवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई। इसके पहले मंगलवार रात से ही वाहनों का आवागमन पुल पर रोक दिया गया था। इसका असर रहा कि बुधवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वाहनों के दबाव में पड़ाव, रामनगर, टेंगरा मोड़, सामने घाट, लंका से लेकर कमच्छा तक जाम की चपेट में आ गया। भेलूपुर, लंका, कमच्छा रात तक जाम की चपेट में रहे। राजघाट पुल के दोनों छोर पर जर्सी बैरियर लगाकर मंगलवार रात से ही सभी तरह के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। भोर से साइकिल सवारों का आना-जाना शुरू हुआ।

साथ ही पैदल लोगों की भीड़ भी पुल पर बढ़ी। पड़ाव से बनारस आने वाले सभी तरह के वाहनों को रामनगर की ओर मोड़ा गया। इसमें दो पहिया, कार एवं हल्के वाहन को सामने घाट पुल से गुजारा जाने लगा। सामने घाट पुल के लंका छोर की ओर संकरी जगह और मोड़ पर वाहनों के फंसने से पुल पर लंबा जाम लगा रहा, जो रामनगर के किला रोड होते हुए चौराहे तक पहुंच जा रहा था। पुलिस और यातायातकर्मी किसी तरह वाहनों को निकालते रहे। उधर विश्वसुंदरी पुल पर भी वाहनों का दबाव रहा, हालांकि पुल, अखरी बाइपास, मोहनसराय रूट पर आवागमन सामान्य रहा। माना जा रहा है कि स्कूलों की छुट्टी के कारण दबाव कम रहा, नहीं तो जाम की स्थिति और विकट होती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।