रात तक जाम में जकड़ा रहा आधा शहर
Varanasi News - वाराणसी में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के कारण पूरे दिन वाहनों का दबाव रहा। रात में सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर और लंका में भीषण जाम की स्थिति बनी। मुख्य मार्ग पर जाम से बचने के प्रयास में लोग संपर्क मार्गों की ओर बढ़े, जहां ई-रिक्शा और ऑटो ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूरे दिन परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से पटे शहर में वाहनों का दबाव रहा तो रात में सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका तक भीषण जाम की स्थिति रही। मुख्य मार्ग पर लगे जाम से बचने को बिरदोपुर के रास्ते घुसे, वहां भी जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग पर दो किमी की दूरी भी घंटेभर में तय हुई।सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा होते भेलूपुर की दोनों लेन शाम से रात तक जाम की चपेट में रहे। चार पहिया वाहन ही नहीं, बाइकसवार भी जहां-तहां फंसे रहे। जाम में फंसे बाइक सवार उल्टी दिशा से निकलने की कोशिश करने लगे, इससे स्थिति और बिगड़ गई।
मुख्य मार्ग के जाम से बचने के लिए लोग संपर्क मार्ग की ओर बढ़े तो वहां ई-रिक्शा और ऑटो का कब्जा था। संकरे संपर्क मार्ग से दोनों तरफ से आ रहे सवारी वाहनों से स्थिति और खराब कर दी। उधर बेनिया और नई सड़क पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण पूरे दिन जाम लगा रहा। आधा से अधिक रास्ता घेरकर खड़े ई-रिक्शा चालकों को लेकर पुलिस भी निष्क्रिय दिखी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


