महिला को आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बचाई जान
सारनाथ में एक महिला पर्यटक, वनिता बेन पटेल (60 वर्ष), को अचानक हार्ट अटैक आया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सारनाथ में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया और उनकी जान बचाई। महिला को सामान्य होने के बाद बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।

सारनाथ (वाराणसी)। सारनाथ स्थित पुरावशेषों को मंगलवार को घूमने के लिए आई गुजरती महिला पर्यटक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने सीएचसी सारनाथ में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अथक प्रयास से महिला पर्यटक का जान बच पाया। महिला के सामान्य होते ही उन्हें बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी सारनाथ अधीक्षक भारत भूषण शुक्ला ने बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) की महिला पर्यटक वनिता बेन पटेल (60वर्षीय) सारनाथ स्थित पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर में पुरावशेषों को घूम रही थी। इस बीच उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सारनाथ में भर्ती करवा दिया।सीएचसी सारनाथ के डॉक्टरों ने तत्काल बीपी, शुगर एवं ईसीजी किया।
इसके बाद महिला पर्यटक को इंजेक्शन लगाने के साथ सीपीआर देकर महिला पर्यटक वनिता बेन पटेल को नार्मल किया गया। महिला पर्यटक के नार्मल होते ही उन्हें बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


