जिले के टॉप 10 अपराधियों में एक लापता, चार जेल के बाहर

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में ‘यक्ष’ ऐप पर 17140 अपराधियों की कुंडली तैयार की गई है। कमिश्नरेट की टॉप-10 अपराधियों की सूची में अजय चौहान, प्रवीण मिश्रा, फहीम अंसारी और अन्य शामिल हैं। इनमें से कई जमानत पर हैं और कुछ जेल में हैं। अजय चौहान का कोई पता नहीं चल पाया है।

जिले के टॉप 10 अपराधियों में एक लापता, चार जेल के बाहर

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ‘यक्ष’ ऐप पर बदमाशों की कुंडली तैयार करने के साथ ही कमिश्नरेट के टॉप-10 अपराधियों की सूची भी अपडेट की गई है। उनमें एक भी शातिर आजतक पुलिस के हाथ नहीं लगे। चार जमानत पर हैं जबकि पांच जेल में। टॉप-10 अपराधियों में काशी जोन से कोयला बाजार (आदमपुर) का अजय चौहान, न्यू ककरमत्ता कॉलोनी (भेलूपुर) का प्रवीण मिश्रा, वरुणा जोन से राजाबाजार (नदेसर) का फहीम अंसारी उर्फ रिंकू, बेटावर (रोहनिया) का गोलू यादव उर्फ सुदीप यादव उर्फ संदीप, खजुरी पांडेयपुर का अभिषेक सिंह उर्फ हनी उर्फ जहर उर्फ राहुल, पवारेपुर (चोलापुर) का राजेश सिंह उर्फ बंटी, सोएपुर लमही (लालपुर-पांडेयपुर) का श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित शामिल है।

गोमती जोन से पिंडरा का सिज्जन यादव, बड़ागांव का शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ और जंसा का मुलायम उर्फ महंगी यादव है। अजय चौहान को पुलिस ढूंढ़ नहीं सकी है। वह जिंदा है या नहीं-कोई नहीं जानता है। फहीम, सिज्जन, बाबू सेठ और मुलायम जमानत पर जेल से बाहर हैं। अन्य जेल में हैं।अपराधियों पर दर्ज मुकदमों की फेहरिस्तअजय चौहान पर 24, प्रवीण मिश्रा पर 21, फहीम अंसारी उर्फ रिंकू पर 29, गोलू यादव पर 38, अभिषेक सिंह पर 36, राजेश सिंह उर्फ बंटी पर 44, श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पर 50, सिज्जन यादव पर 29, शिवशंकर सेठ पर 17 और मुलायम उर्फ महंगी यादव पर 35 केस है।मुलायम की हिस्ट्रीशीट नहीं खुलीइन 10 अपराधियों में नौ की हिस्ट्रीशीट खोली गई लेकिन मुलायम की हिस्ट्रीशीट अब तक नहीं खोली जा सकी है। टॉप-10 में केवल तीन अपराधियों पर ही गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। हनी की 60 लाख की संपत्ति, बाबू सेठ की तीन करोड़ 59 लाख 73 हजार 312 रुपये और मुलायम की सवा चार लाख की संपत्ति जब्त की गई थी।‘यक्ष’ में 17,140 अपराधियों की बनी कुंडली, 1626 हिस्ट्रीशीटर‘यक्ष’ ऐप में बनारस के 17140 अपराधियों की कुंडली तैयार की गई है। इसमें अपराधियों की आपराधिक कुंडली के साथ ही उनके गांव मोहल्ला का सत्यापन, हल्का चौकी, बीट, जियो टैगिंग आदि को भी शामिल किया गया है। वर्तमान समय में जिले में हिस्ट्रीशीटर 1626 हैं। कुल 111 गैंग का सत्यापन हुआ है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।