ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपर्यटकों को योग व मनोरंजन से जोड़ेंगे : रीता बहुगुणा

पर्यटकों को योग व मनोरंजन से जोड़ेंगे : रीता बहुगुणा

सूबे की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को बनारस पहुंची। उन्होंने परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंगलो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी एवं अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी और व्यवस्था ठीक करने को...

पर्यटकों को योग व मनोरंजन से जोड़ेंगे : रीता बहुगुणा
कार्यालय संवाददाता वाराणसीThu, 21 Jun 2018 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को बनारस पहुंची। उन्होंने परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंगलो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी एवं अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी और व्यवस्था ठीक करने को कहा। 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बनारस समेत प्रदेश के दर्शनीय स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने वाली थी लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने से फिलहाल यह स्थगित कर दी गई है। उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में एयरपोर्ट अथारिटी एवं विमान कंपनी के बीच कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हर साल बनारस आने वाले लाखों पर्यटकों के मनोरंजन एवं योग के लिए लोगों को जोड़ा जाएगा। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि दुनिया में भारतीय संस्कृति के प्रति भी लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भासपा विधायक के खिलाफ जो आरोप लगे हैं उसे पार्टी ने संज्ञान में लिया है। पार्टी अध्यक्ष ने उनके बारे में क्या बयान दिया है इसकी जानकारी से इनकार किया। कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेगी। भले ही वह कोई जनप्रतिनिधि ही क्यों न हो। 

पर्यटन विकास के लिए हर संभव मदद 
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बनारस में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित है। जरूरत पड़ी तो हर संभव मदद सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि बनारस के घाटों का सौंदर्यीकरण करने के अलावा नए घाटों के प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। लेकिन गंगा किनारे निर्माण पर रोक से दिक्कत आ रही है। सरकार इस संबंध में जल्द कोई रास्ता निकालेगी। इसके पूर्व पर्यटन मंत्री ने बुधवार को मलदहिया पर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की याद में पौधरोपण किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें