ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीदहेज हत्या में टिकट निरीक्षक गिरफ्तार

दहेज हत्या में टिकट निरीक्षक गिरफ्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट निरीक्षक विनोद गुप्ता, उसके पिता और मां पर मंडुवाडीह पुलिस ने दहेज हत्या, उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया...

दहेज हत्या में टिकट निरीक्षक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 17 Jun 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। हिन्दुस्तान संवाद

कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट निरीक्षक विनोद गुप्ता, उसके पिता और मां पर मंडुवाडीह पुलिस ने दहेज हत्या, उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद की पत्नी अनीता प्रजापति की संदिग्ध हाल में बुधवार को मौत हो गई थी। अनीता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी की। विनोद लहरतारा क्षेत्र में किराये पर रहता था।

लखनऊ के इंदिरानगर के बुद्ध विहार तकरोही के सरयू प्रसाद की बेटी अनीता से विनोद ने नौ मई 2015 को प्रेम विवाह किया था। बुधवार को लहरतारा में अनीता की पड़ोसी महिला ने सरयू प्रसाद को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। पिता जब यहां पहुंचे तो पता चला कि अनीता का शव कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में रखा हुआ है। उन्होंने पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए पति विनोद गुप्ता, श्वसुर जगदीश गुप्ता और सास के खिलाफ तहरीर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें