वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए काशी के तीन खिलाड़ियों का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी की आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अकादमी ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते। विजयी खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए काशी के तीन खिलाड़ियों का चयन

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आरम्भ स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बीते दिनों 15 -17 मई तक कर्नाटक के मैसूर में एफआईएएसएएफ इण्डिया की ओर से आयोजित फेडरेशन कप एरोबिक्स एवं हिप हॉप नेशनल चैंपियनशिप में एकेडमी के युवा उदयीमान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम किया। सोमवार को विजयी पदकधारियों एवं उनके कोच का वाराणसी लौटने पर एकेडमी द्वारा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मैसूर के जेएसएस विद्यापीठ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 425 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें एकेडमी के शावी शाह (अंडर-7 गर्ल्स), अनिरुद्ध स्वर्णकार (अंडर-11 बॉयज) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

वहीं याशिका वर्मा (अंडर-11 गर्ल्स) ने व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।इसके साथ ही मिक्स पेयर कैटेगरी (अंडर-11) में अनिरुद्ध स्वर्णकार और याशिका वर्मा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। एयरपोर्ट पर एकेडमी के निदेशक अजीत श्रीवास्तव एवं अखिलेश रावत, डॉ. प्रताप शंकर दुबे, राजेन्द्र तिवारी, रोहित रावत ने स्वागत किया। अकादमी के चेयरमैन राहुल सिंह, जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष डॉ. शचींद्रनाथ मिश्रा, तकनीकी निर्देशक विश्वास राव ने बधाई दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।