क्रिकेट विवाद में वकीलों पर हमले में तीन गिरफ्तार
Varanasi News - वाराणसी के रिंग रोड के पास एक खेल मैदान में क्रिकेट के दौरान विवाद के चलते अधिवक्ताओं पर हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं, को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवकों ने गाली-गलौज करने के बाद उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और उनकी संपत्ति छीन ली।

वाराणसी। रिंग रोड के पास एक खेल मैदान में बीते शुक्रवार को क्रिकेट के दौरान हुए विवाद में अधिवक्ताओं पर हमले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें दो नाबालिग हैं। बसनी, बड़ागांव (पिंडरा) निवासी चन्द्रेश कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें और उनके साथियों पर जान से मारने की नीयत से वार किया। इसमें वह बेहोश हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान मोबाइल फोन, चेन और नगदी भी छीन ली।
पुलिस टीम ने ऐढ़े रिंग रोड क्षेत्र से गाजीपुर के सहर्ष आनंद सिंह उर्फ गोलू एवं दो किशोरों को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



