Varanasi News: चोरी के तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Varanasi News: सारनाथ में, पुलिस ने हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोराई के तीसरे आरोपी रितेश चौरसिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2310 रुपये नकद बरामद हुए। पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर पहले से 9 मुकदमे दर्ज हैं।
Varanasi News: सारनाथ, संवाददाता। हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने बैंक कॉलोनी परशुरामपुर बेनीपुर में हुई चोरी के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2310 रुपये नकदी बरामद हुई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनुज कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बैंक कॉलोनी परशुरामपुर बेनीपुर निवासी शिवांश मिश्रा के घर चोरी करने वाला तीसरा आरोपी हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंचक्रोशी, थाना सारनाथ निवासी रितेश चौरसिया (19) के रूप में हुई।शिवांश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर नकदी सहित सोना-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
इस मामले में पुलिस पहले ही रसूलगढ़ पंचक्रोशी निवासी चित्रांश खरवार और अकथा, थाना सारनाथ निवासी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रितेश चौरसिया के खिलाफ जैतपुरा, सिगरा, चितईपुर, लालपुर पांडेयपुर और सारनाथ थानों में पहले से 9 मुकदमे दर्ज हैं।


