Varanasi News: नवनिर्मित घर में चोरी केस दर्ज

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में चोरों ने दो निर्माणाधीन मकानों में चोरी की। राजेश कुमार सिन्हा के घर में चोर ने ताला तोड़कर वायरिंग का तार और पाइप चुरा लिए। उसी रात एक अन्य मकान से भी सामान चोरी हुआ। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Varanasi News: नवनिर्मित घर में चोरी केस दर्ज

Varanasi News: वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में आरके पुरम कॉलोनी और गणेश धाम कॉलोनी में चोरों ने निर्माणाधीन घर में घुसे चोर वायरिंग का तार पाइप उठा ले गए। पुलिस ने भवन स्वामियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरके पुरम कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार सिन्हा के निर्माणाधीन मकान में बीते 3 जुलाई को चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। स्टोर में रखे पाइप और वायरिंग का तार उठा ले गए। उसी रात गणेश धाम कॉलोनी में निर्माणाधीन घर में तीन कमरों का ताला तोड़कर चोर वायरिंग तार पाइप सहित अन्य सामान उठा ले गए।

चितईपुर के तारापुर के रहने वाले रवि प्रकाश राय की शिकायत पर पुलिस ने उनके घर में चोरी के मामले में केस दर्ज किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।