मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों की चोरी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

गौर गांव डीह (मिर्जामुराद) में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 1 लाख रुपयों और लाखों के जेवरात चुराए। पीड़ित परिवार शादी में गया था, जिसके चलते चोरों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों की चोरी

कछवांरोड, संवाद। क्षेत्र के गौर गांव डीह (मिर्जामुराद) राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 1 लाख नगदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गौर गांव डीह (मिर्जामुराद) राजभर बस्ती निवासी बुद्धू राजभर सोमवार को परिवार के साथ अपने पुत्री के ससुराल शादी में गए हुए थे। उसी का मौका पाकर अज्ञात चोरों मकान का ताला तोड़कर देर रात मकान में घुसने के बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 1 लाख रुपया नगदी, सोने का चेन, अंगूठी, चांदी का पायल, दो करधनी, पैजनी, 6 सिक्का, चांदी का कटोरी समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए।

सुबह जब लोग शादी से घर पहुंचे और मकान का ताला टूटा देखे तो आवक रह गए। घटना की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।पीड़ित के पुत्र संजय राजभर ने बताया कि सोमवार को बैंक से एक लाख रुपया मकान बनाने के लिए निकाला गया था, चोर उसे भी उठा ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।