ग्रामीण बैंक में सेंध, मंदिर में दानपेटी सहित चांदी का मुकुट चोरी

ग्रामीण बैंक में सेंध, मंदिर में दानपेटी सहित चांदी का मुकुट चोरी

संक्षेप:

Varanasi News - सारनाथ में सिंहपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरों ने रोशनदान का ग्रिल काटकर सेंध लगाई। चोरों ने सीसीटीवी और डीवीआर को तोड़ दिया। पुलिस ने भाग रहे चोरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। मंदिर में भी चोरी की घटना हुई, जिसमें लाखों रुपए के आभूषण चुराए गए।

Dec 15, 2025 12:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

सारनाथ। सिंहपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरों ने रोशनदान का ग्रिल काटकर सेंध लगा दिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा सहित डीवीआर बॉक्स तोड़ दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट का नमूना इक्कठा किया। हालांकि पुलिस ने रात में बैंक से निकलकर भागते हुए चोरों दौड़ाया लेकिन पकड़ने में असफल रहे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिंहपुर में चोर पीछे से लगे वेंटिलेटर के ग्रिल को तोड़कर रस्सी के सहारे अंदर घुसे सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया। इसके बाद डीवीआर को भी तोड़ दिया। उन्होंने बैंक में एक नंबर से पांच नंबर तक के काउंटर को तस्कर दस्तावेज को फेंक दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैंक में कुछ न मिलने पर चोर एक आलमारी को वेंटिलेटर के नीचे लगाकर उस पर चढ़ गए। इसके बाद वह रस्सी के सहारे वेंटिलेटर से बाहर निकल गए।बैंक में चोरी होने की सूचना मकान मालिक राहुल ने बैंक ब्रांच मैनेजर अर्जुन निगम को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उपनिरीक्षक राहुल यादव ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान हूटर बजने पर दो लड़के भागते हुए दिखाई दिए। उन्हें दौड़ाया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बताया कि चोरों को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उधर चोरों ने बरईपुर पर स्थित महलिया माई मंदिर में दान पेटी सहित लाखों रुपए के मुकुट एवं अन्य आभूषण चोरी कर लिये। मंदिर के पुजारी ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे फुटेज से मामले की जांच में जुट गई।