ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपानी न आने से शहर में मचा हाहाकार

पानी न आने से शहर में मचा हाहाकार

शहर के कई वार्डों में शुक्रवार शाम पेय जलापूर्ति नहीं हुई। जलकल विभाग ने गोदौलिया से चौक मार्ग पर पाइप लाइन की मरम्मत के लिए आपूर्ति बंद की थी। यहां...

पानी न आने से शहर में मचा हाहाकार
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 25 Sep 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

शहर के कई वार्डों में शुक्रवार शाम पेय जलापूर्ति नहीं हुई। जलकल विभाग ने गोदौलिया से चौक मार्ग पर पाइप लाइन की मरम्मत के लिए आपूर्ति बंद की थी। यहां देर रात तक काम जारी रहा। विभाग के अफसरों का दावा है कि शनिवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

भेलूपुर स्थित जलाशय से शुक्रवार शाम जलापूर्ति बंद रही है। इससे 40 हजार से ज्यादा परिवारों तक पानी नहीं पहुंचा। जलकल विभाग ने दो दिन पूर्व इसकी सूचना जरूर दी थी लेकिन ऐसे इलाके भी हैं जहां लंबे समय से कम प्रेशर से पेयजल आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां कुछ दिनों से ट्यूबवेल खराब होने या अन्य कारणों से आपूर्ति प्रभावित हैं।

घाट किनारे ऊंचे इलाकों में ये समस्या ज्यादा है। जंगमबाड़ी, दशाश्वमेध, बंगालीटोला, बागहाड़ा, पाण्डेयहवेली, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, गोदौलिया, सोनारपुरा, विनायका, तुलसीपुर में तमाम परिवारों में पेयजल की दिक्कत है। कुछ ऐसे इलाके हैं जहां दूषित पेयजल की आपूर्ति होती है। पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, गोपाल यादव ने कहा कि मरम्मत के लिए पेयजल सप्लाई बंद किया जाना स्वाभाविक है। लेकिन अन्य कारणों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने पर विभाग से जल्द समाधान नहीं होता जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। जलकल सचिव सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि शनिवार सुबह से पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें