ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीभवसागर पार कराती है भगवान श्रीराम की कथा

भवसागर पार कराती है भगवान श्रीराम की कथा

भगवान श्रीराम की कथा भवसागर को पार कराने वाली है। श्रीराम कथा उस नौका के समान है जो कलियुग रूपी समुद्र को पार करा के भगवत शरण में ले जाती...

भवसागर पार कराती है भगवान श्रीराम की कथा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 04 Aug 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। प्रमुख संवाददाता

भगवान श्रीराम की कथा भवसागर को पार कराने वाली है। श्रीराम कथा उस नौका के समान है जो कलियुग रूपी समुद्र को पार करा के भगवत शरण में ले जाती है।

ये बातें पं. सुधीर शरण महाराज ने अस्सी स्थित रामजानकी मठ में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन बुधवार को प्रवचन सत्र में कहीं। उन्होंने भगवान राम के बाललीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम अपने तीनों भाइयों से इतना स्नेह और प्रेम करते हैं की देखकर परम आनंद की अनुभूति होती है। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर जो भी परिवार चलेगा उस घर में रामराज्य की स्थापना होगी। कलिकाल में मानस हमें हर संकटों से बचाता है। भगवान श्रीराम की कथा हमें हर ताप से दूर करती है। कथा के बीच में भजनों की प्रस्तुति से मंदिर राममय हो गया। इस अवसर पर अशोक दुबे, आशा तिवारी, मंजू त्रिपाठी, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें