Varanasi News: स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ रही फिजियोथेरेपी की भूमिका
Varanasi News: न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अवनीश राय ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी की भूमिका निरंतर बढ़ रही है। रोगियों के शीघ्र एवं प्रभावी पुनर्वास में

Varanasi News: वाराणसी। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अवनीश राय ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी की भूमिका निरंतर बढ़ रही है। रोगियों के शीघ्र एवं प्रभावी पुनर्वास में इसका स्थान महत्वपूर्ण है। हाथों के जरिए जीवन को नई दिशा मिल रही है। डॉ.राय फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ककरमत्ता स्थित होटल में रविवार को आयोजित ‘आरएसबी कॉन 2026’ में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी का क्षेत्र अब काफी व्यापक होता जा रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीवी मिश्रा, डॉ. प्रकाश, डॉ. संतोष पांडेय एवं डॉ. दीपक द्विवेदी ने फिजियोथेरेपी से जुड़ी नई जानकारी साझा की। ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. धीरज सिंह एवं सेक्रेटरी डॉ. नीलेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक सम्मेलन फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में ज्ञान, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं।वैज्ञानिक
सत्रों में डॉ. नीतू रानी धीमान, डॉ. शाहनवाज, डॉ. वंशिका तथा डॉ. श्रद्धा ने आधुनिक फिजियोथेरेपी, क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धतियों पर व्याख्यान दिए। डॉ. व्योम ज्ञानपुरी, निशांत चौरसिया, डॉ. आनंद शंकर एवं डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नितिन मिश्रा, डॉ. आनंद प्रजापति निशांत चौरसिया, चंदन पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, रमाकांत सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अनुभव पांडेय, आकाश, उत्कर्ष सिंह, प्रशांत चौरसिया, शशि खरवार, सौरभ पांडेय, अमर भार्गव मौजूद थे।


