ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमानसिक रोग के कारणों को पोस्टर में दर्शाया

मानसिक रोग के कारणों को पोस्टर में दर्शाया

देवा फाउंडेशन की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दुर्गाकुण्ड स्थित संस्था में पोस्टर प्रतियोगिता की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों,...

मानसिक रोग के कारणों को पोस्टर में दर्शाया
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSun, 07 Oct 2018 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

देवा फाउंडेशन की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दुर्गाकुण्ड स्थित संस्था में पोस्टर प्रतियोगिता की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने और देवा इंस्टीट्यूट के लोगों ने हिस्सा लिया। संस्था के संस्थापक वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मेघराज झंवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि मानसिक रोग हर वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रहा है चाहे वह आम इंसान हो या विशेष। जब तक समाज का हर वर्ग जागरूक नहीं होगा तब तक इन समस्याओं का समाधान एक चुनौती है। देवा इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. वेणु गोपाल ने बताया कि जानकारी का आभाव अपने आप में एक समस्या है। इसे दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता ही है। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन संस्था की सीईओ मोहिनी झंवर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार गुप्ता, अभिषेक, शालू तिवारी, डॉ. विजय ने सहयोग किया।

छात्राओं को भी किया जागरूक

इसी क्रम में जागृति गाइडेंस एवं काउंसिलिंग सेल की ओर से आर्य महिला पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मादक द्रव्यों का सेवन एवं व्यसन मुक्ति युवाओं में जागरुकता विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी की डॉ. मनुषी श्रीवास्तव ने छात्राओं को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रचना दुबे व अतिथियों का स्वागत प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित ने किया। धन्यवाद सेज की को-ऑर्डिनेटर डॉ. उषा वर्मा श्रीवास्तव ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें