ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमहिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

कैन्ट थाना क्षेत्र के लालपुर दैत्राबीर मंदिर के पास गुरुवार सुबह झाड़ियों में प्लास्टिक के थैले में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह कबाड़ बीनने वाली महिला शव देखकर चिल्लाने लगी। आसपास के...

महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
वाराणसी। हिन्दुस्तान संवादFri, 21 Sep 2018 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कैन्ट थाना क्षेत्र के लालपुर दैत्राबीर मंदिर के पास गुरुवार सुबह झाड़ियों में प्लास्टिक के थैले में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह कबाड़ बीनने वाली महिला शव देखकर चिल्लाने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसएचओ कैंट राजीव रंजन उपाध्याय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार कबाड़ बीन रही महिला जैसे ही झाड़ी के पास पहुंची तो उसे एक प्लास्टिक का बैग दिखाई दिया। महिला जैसे ही बैग के पास पहुंची तो देखा कि उसमें एक महिला का शव है। वह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही थेला खोलकर देखा तो उसमें अर्द्धनग्न महिला का शव पड़ा हुआ था। इसके अलावा महिला के शरीर पर चाकुओं से काफी वार किए गए थे। तलाशी लेने पर महिला के पास से गैस कनेक्शन की पासबुक मिली। जिसमें मीरा जायसवाल (46) सिगरी, लल्लापुरा, औरंगाबाद, वाराणसी पता डला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में शिनाख्त के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भिजवा दिया। 

पुलिस ने बेटे को लिया हिरासत में
जांच के बाद देर शाम पुलिस ने महिला के बेटे को उसके घर पकड़ लिया। फिलहाल बेटे को हिरासत में लेकर पुलि पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने बताया कि पिताजी डेढ़ साल पहले छोड़कर चले गए थे। उसके बाद उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी झगड़े के बाद महिला की हत्या की गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें