Varanasi News: रिंग रोड पर रेस लगा रही थार ने मारी टक्कर, दो जख्मी
Varanasi News: वाराणसी के ऐढ़े इलाके में शुक्रवार को थार गाड़ियों के बीच रेस के दौरान एक वाहन अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में टेंपो चालक जीयस लाल और साइकिल सवार जितेंद्र राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो थार गाड़ियां रेस कर रही थीं।

Varanasi News: वाराणसी। रिंग रोड स्थित ऐढ़े इलाके में शुक्रवार को थार गाड़ियों में रेस के दौरान एक वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित थार ने मालवाहक टेंपो और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में टेंपो चालक जीयस लाल (निवासी रमगढ़वा, चौबेपुर) और साइकिल सवार जितेंद्र राजभर (निवासी बरईपुर, सारनाथ) गंभीर रूप से घायल हो गए। लालपुर-पांडेयपुर थाने के लालपुर चौकी प्रभारी श्याम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो थार गाड़ियां आपस में रेस लगा रही थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


