ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमंडलीय अस्पताल में चूहों का आतंक, मशीन को किया पिंजरे में बंद

मंडलीय अस्पताल में चूहों का आतंक, मशीन को किया पिंजरे में बंद

मंडलीय अस्पताल की पैथालॉजी में चूहों के उत्पात से मशीनों को पिंजरे में बंद रखा जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि नमूना लेने के बाद जांच करने के लिए पिंजरे में प्रक्रिया हो रही है।  सोमवार को...

मंडलीय अस्पताल में चूहों का आतंक, मशीन को किया पिंजरे में बंद
वाराणसी कार्यालय संवाददाता Mon, 08 Jan 2018 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मंडलीय अस्पताल की पैथालॉजी में चूहों के उत्पात से मशीनों को पिंजरे में बंद रखा जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि नमूना लेने के बाद जांच करने के लिए पिंजरे में प्रक्रिया हो रही है। 

सोमवार को पिंजरे में रखे सीबीसी मशीन में जांच लगाने और रिपोर्ट रिड करने में कर्मचारियों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि मशीन का वायर चूहों ने काट दिया था। उसे बनाने में कंपनी के लगभग दो लाख रुपये खर्च हुए। इसलिए कंपनी ने उसे बाहर रखने की बजाय पिंजरे में डाल दिया है। एनुअल मेनटेननेंस की प्रक्रिया में होने के कारण कंपनी ने उसकी मरम्मत का खर्च वहन किया। लेकिन अब उसे बाहर रखने से साफ मना कर दिया है। कंपनीवालों का कहना है कि अगर मशीन को पिंजरे के बाहर निकाला गया और चूहों ने नुकसान पहुंचाया तो वे इसका मरम्मत नहीं करायेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें