रामकुंड अखाड़े को लेकर तनाव, फोर्स तैनात

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के लक्सा स्थित प्राचीन रामकुंड अखाड़े पर दो पक्षों के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। नगर निगम और पुलिस की तैनाती के बीच, कोर्ट के आदेश पर ही किसी एक पक्ष को काबिज कराया जाएगा। शनिवार को पूजा के दौरान तनाव बढ़ा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

रामकुंड अखाड़े को लेकर तनाव, फोर्स तैनात

वाराणसी। लक्सा स्थित प्राचीन रामकुंड अखाड़े पर दो पक्षों के दावे के कारण शनिवार से तनाव चल रहा है। नगर निगम की टीम के साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई है। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ही प्रकरण में किसी पक्ष को काबिज कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अखाड़े को लेकर दो लोग दावा कर रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति के पक्ष में नगर निगम की ओर से मालिकाना हक दर्शा दिया गया है। उधर यह विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। बताया कि शनिवार को वट सावित्री की पूजा हो रही थी।

दूसरे पक्ष की ओर से पास स्थित मठ से दक्षिण भारतीय लोगों को बुलाकर पूजा कराई गई। इसपर पहले पक्ष ने आपत्ति जताई। नगर निगम का कागज दिखाते हुए काबिज होने पहुंच गए। शनिवार को तनाव के बीच रविवार को भी दोनों पक्ष अखाड़े पहुंचे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में आगे की कार्यवाही होगी। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। लक्सा थाने की टीम भी तैनात कर दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।