ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीदेवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव

देवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव

चौबेपुर थानाक्षेत्र के नेवादा गांव में देवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को...

देवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 29 Sep 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

चिरईगांव, हिन्दुस्तान संवाद।

चौबेपुर थानाक्षेत्र के नेवादा गांव में देवी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को एक कमरे में रखवाते हुए उसमें ताला लगवा दिया। प्रतिमा का पूजन बाहर से होगा। पुलिस ने दोनों पक्ष से इस संबंध में लिखित सुलहनामा लिया। दोबारा विवाद होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

गांव में खेल मैदान में 1993 से दुर्गा पूजा होता आया है। दो वर्ष पहले गांव के लोगों ने इसी जमीन पर मन्दिर के उद्देश्य से एक कमरे का निर्माण कराया। दुर्गा प्रतिमा भी मंगाई। तब प्रशासन ने प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दी। प्रतिमा कपड़े में लपेट कर उसी कमरे में रखी हुई थी। ब्राइट यंग स्टार क्लब से जुड़े लड़कों ने ग्राम प्रधान पति लालधारी राजभर के नेतृत्व में रविवार को मूर्ति स्थापना का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के देवेंद्र सिंह ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मूर्ति स्थापित नहीं हुई।

मंगलवार शाम एक पक्ष ने गंगा स्नान कराकर विधि विधान से प्रतिमा स्थापित कर दी। बुधवार सुबह पूजा-पाठ होने लगा। जयकारा सुनकर मौके पर दूसरा पक्ष पहुंचा। मौके पर तनाव हो गया। सूचना पर सीओ पिंडरा अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, चिरईगांव चौकी प्रभारी मनोज तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। मान-मनौव्वल के बाद लोग शांत हुए। इस बात पर समझौता हुआ कि प्रतिमा अंदर स्थापित रहेगी। बाहर से पूजा होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें