मोबाइल फोन चोरी के शक में किशोर की हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - पंडितपुर गांव में शनिवार रात मोबाइल फोन चुराने के शक में 17 वर्षीय सोनू अली की लोगों ने बुरी तरह पिटाई की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

मोबाइल फोन चोरी के शक में किशोर की हत्या

रोहनिया। पंडितपुर गांव में शनिवार रात मोबाइल फोन चुराने के शक में लोगों ने 17 वर्षीय सोनू अली की बुरी तरह पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मां सहाना की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सहाना ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार रात आठ बजे कन्नाडाड़ी और बीकापुर गांव के बबलू पटेल, रोहित पटेल, रवि, गोविंदा और गुड्डू कुछ लोगों के साथ मालवाहक से उनके घर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन चुराने के शक में उनके बेटे सोनू अली को जबरन उठा लिया।

वह कुछ कर पाती कि वे सभी वहां से निकल गए। उन सभी ने उनके बेटे को कन्नाडाड़ी गांव के पास बुरी तरह पीटा। उन्होंने भदवर पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी। चौकी से एक सिपाही मौके पर पहुंचा। वह घायल किशोर और आरोपी युवकों को चौकी लेकर आया। पुलिस की मानें तो घायल किशोर ने युवकों को मोबाइल फोन दिया। उन सभी का सुलह-समझौता कराया गया। उधर, बुरी तरह पिटाई से सोनू अली की हालत बिगड़ने लगी। आरोपी युवकों ने ही उसे मिसिरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इस पर उसे भदवर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए है। परिजन किशोर का शव लेकर कबाड़ की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना रोहनिया पुलिस को सूचना दी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।