किशोरी से दुष्कर्म में चिकित्सक समेत दो गिरफ्तार

Mar 01, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - पिंडरा में एक किशोरी के साथ जनसेवा केंद्र के संचालक संदीप ने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर, एक चिकित्सक ने भी इलाज के बहाने उसका रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी से दुष्कर्म में चिकित्सक समेत दो गिरफ्तार

पिंडरा, संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र की किशोरी को गांव में जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर इलाज के बहाने चिकित्सक ने भी रेप किया। प्रकरण में पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक संदीप ने प्रेमजाल में फंसाया। नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे डरा-धमकाकर गर्भपात के लिए सरहद ओदार निवासी डॉक्टर विनोद पटेल के श्रीराम सुखमय होम्योपैथिक क्लिनिक पर ले गया। आरोप है कि चिकित्सक ने भी इलाज के बहाने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।