Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsTeenage Girl Commits Suicide Over Forced Marriage in Varanasi
गेस्ट हाउस में युवती ने जहर खाकर दी जान

गेस्ट हाउस में युवती ने जहर खाकर दी जान

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में 19 वर्षीय युवती ने गेस्ट हाउस में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जबकि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Jan 17, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। परेड कोठी (सिगरा) स्थित एक गेस्ट हाउस में मऊ निवासी 19 वर्षीय युवती ने शनिवार को जहर खाकर जान दे दी। मौत के पहले उसने पुलिस को बयान दिया। बताया कि परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जबकि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी। मऊ के सूरजपुर के बेला कसैला निवासी 19 वर्षीय युवती चंदन मौर्या शुक्रवार रात गांव निवासी प्रेमी के साथ गेस्ट हाउस पहुंची थी। दोनों रात भर वहीं कमरे में रहे। दिन में युवक बाथरूम गया, इसी दौरान युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक उसे कंधे पर लादकर बाहर निकला और लोगों की मदद से मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल से सूचना पर सिगरा पुलिस पहुंची। सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि युवती ने मृत्यु से पूर्व अपने बयान में बताया कि उसके परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। उसने अपनी मर्जी से जहर खाया है। पुलिस ने बयान की वीडियोग्राफी भी कराई। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर युवक और युवती के परिजन पहुंचे। चूंकि युवती ने बयान में किसी पर कार्रवाई न करने की बात कही थी। इसलिए युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;