रविदास घाट पर परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को दो क्रूजों का सर्वे कराया गया। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस), कोलकाता से आए सर्वेयर शुभ्रदीप भट्टाचार्य ने विवेकानंद और सैम मानेक शॉ क्रूज का सर्वे किया।
Varanasi News - वाराणसी के रविदास घाट पर परिवहन विभाग ने गुरुवार को विवेकानंद और सैम मानेक शॉ क्रूज का सर्वे किया। सर्वेयर शुभ्रदीप भट्टाचार्य ने इंजन, सुरक्षा मानक और आंतरिक सुविधाओं की जांच की। नावों और क्रूजों के लिए पंजीकरण चल रहा है, जबकि नई व्यवस्था में रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है।

वाराणसी। रविदास घाट पर परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार को दो क्रूजों का सर्वे कराया गया। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस), कोलकाता से आए सर्वेयर शुभ्रदीप भट्टाचार्य ने विवेकानंद और सैम मानेक शॉ क्रूज का सर्वे किया। उन्होंने इंजन की स्थिति, सुरक्षा मानक, आंतरिक सुविधा समेत अन्य नि बिंदुओं की बारीकी से जांच की। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के असिस्टेंट डायरेक्टर अनुज शर्मा और प्राधिकरण से नामित कैप्टन विवेक रूपेश कुमार ने उसके ड्राई डॉकिंग की प्रक्रिया शुरू की। गंगा में चल रहीं नावों, बजड़ों और क्रूजों का सर्वे होना है। इसके लिए नाविक डॉट आईडब्ल्यूएआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।
फिलहाल किसी संचालक ने पंजीकरण नहीं कराया है। नई व्यवस्था में परिवहन विभाग को रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। शासन स्तर से इनका स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) बन रही है। इसमें पंजीकरण, शुल्क निर्धारण, संचालन, रूट सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख होगा। सर्वे के दौरान मौजूद आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों क्रूजों के आवेदन आए थे। इनकी ड्राई डॉकिंग और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की गईं। उन्होंने बताया कि शासन से एसओपी जारी होने के बाद ही नावों का भी सर्वेक्षण शुरू कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


