Hindi NewsUP NewsवाराणसीSurganga: kajri in sankrit with songs
VIDEO सुरगंगा : गीत और स्तुति के साथ संस्कृत में कजरी भी गूंजी

VIDEO सुरगंगा : गीत और स्तुति के साथ संस्कृत में कजरी भी गूंजी

संक्षेप:

सुरगंगा संगीत महोत्सव में शुक्रवार को नया आयाम जुड़ा। देववाणी संस्कृत में संगीत की रसधार प्रवाहित हुई। संस्कृत के छात्र-छात्राओं की ओजपूर्ण प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा।  यूनेस्को के क्रिएटिव...

May 21, 2017 06:47 am ISTनिज संवाददाता वाराणसी
share Share
Follow Us on

सुरगंगा संगीत महोत्सव में शुक्रवार को नया आयाम जुड़ा। देववाणी संस्कृत में संगीत की रसधार प्रवाहित हुई। संस्कृत के छात्र-छात्राओं की ओजपूर्ण प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क, नगर निगम एवं पहल संस्था की ओर से टाउनहाल में चल रहे सुरगंगा संगीत महोत्सव की 33वीं शाम महामहोपाध्याय पं. गोपीनाथ कविराज को समर्पित रही। संस्कृत में गीत, कजरी व नृत्यनाटिका का भावपूर्ण मंचन हुआ। नारी शक्ति पर प्रस्तुति खास रही। शुभारंभ श्रीपर्णा नन्दी के नृत्य से हुआ। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की कन्याओं ने घनपाठ किया। उन्होंने कजरी गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। समूह में उदिता, मैत्री, पूजा, अपूर्वा आदि थीं। 

बीएचयू की छात्रा स्नेहलता उपाध्याय, अश्विनी पाण्डेय, अभिषेक शर्मा, श्यामसुन्दर पराशर, प्रिया कुमारी की प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत गीत पर तलवारबाजी व भाला की प्रस्तुति से नारीशक्ति का प्रदर्शन किया। समूह में पूजा, ऐन्दनी, धृति एवं दामिनी रहीं। 

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने गायन से प्रभावित किया। निर्देशन प्रो. हरप्रिसाद अधिकारी ने किया। समूह में आशीषमणि त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, संतोष ब्रह्मचारी, रविकान्त भारद्वाज एवं अभिषेकमणि त्रिपाठी थे। प्रशस्ति के कथक से सबको मोहित कर लिया। तबले पर श्यामकुमार मिश्र, गायन पर शिवम ने साथ दिया। कुश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में योगासनों का प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व सौरभ मिश्र ने सुरगंगा थीम सांग पेश किया। हरिदास पारिख एवं पं. वागीशदत्त मिश्र ने महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, ईश्वरदास, रामलोचन दास, सर्वेश्वर शरण, अवध बिहारी दास, बालकदास महाराज, विजयराम दास, राघव दास,  आचार्या नन्दिता शास्त्री, मयंक शेखर मिश्र का अभिनन्दन किया। संचालन जगदीश्वरी चौबे, आशुतोष, अपूर्वा श्रीवास्तव, शिल्पी सेठ एवं नेहा गुप्ता ने किया।

सुरगंगा में आज 
सुरगंगा संगीत महोत्सव में रविवार की शाम योगीराज श्यामा चरण लाहिड़ी को समर्पित रहेगी। बंगीय संध्या में सोनाली दत्ता एवं श्रीजीत चक्रवर्ती का गायन होगा।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।