
एसआईआर में हर कार्यकर्ता डोर-टु-डोर करे सत्यापनः खन्ना
Varanasi News - वाराणसी में, प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भाजपा कोर कमेटी और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। उन्होंने नए मतदाताओं को जोड़ने और सत्यापन में समन्वय बनाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि 27 फरवरी तक नए वोटरों का सत्यापन किया जाए और प्रशासन को आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।
वाराणसी, हिटी। वित्त, संसदीय कार्य और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को भाजपा कोर कमेटी और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बैठक कर एसआईआर की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से कहा कि समन्वय बनाकर हर कार्यकर्ता डोर-टु-डोर सत्यापन करें। नाम कटने वालों की जानकारी मिलने पर उन्हें फार्म-6 भरकर मतदाता बनाएं। प्रभारी मंत्री दो दिनी प्रवास पर शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे थे। शनिवार सुबह सुबह होटल रेडिसन में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से नए वोटरों को जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि 27 फरवरी तक होने वाली नो मैपिंग के दौरान सत्यापन के दौरान भी नए मतदाता जोड़े जाएं।
जिन मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है, उनके सत्यापन में भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाएं। प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि एसआईआर कार्य में जहां भी पार्टी की मदद की जरूरत हो, वे सूचित करें। डीएम सत्येंद्र कुमार से कहा कि नोटिस भेजने का कार्य जल्द पूर्ण करें ताकि लोगों को अपना पक्ष रखने का समय मिल सके। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, टी. राम, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि भी रहे। आधे घंटे की बैठक के बाद प्रभारी मंत्री दिल्ली रवाना हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




