परेडकोठी के सूरज यादव को एशियन गेम्स का टिकट मिल गया है। वह भारतीय वुशू टीम से 70 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।
वाराणसी के सूरज यादव को एशियन गेम्स में भारतीय वुशू टीम के लिए 70 किग्रा भार वर्ग में चुन लिया गया है। गंभीर चोटों और सर्जरियों से उबरकर उनकी यह सफलता अधूरे सपने को पूरा करने के समान है। श्यामा हैंडबॉल अकादमी की टीम नेपाल के लिए रवाना हुई है, जिसमें 10 खिलाड़ी शामिल हैं।

वाराणसी। परेडकोठी के सूरज यादव को एशियन गेम्स का टिकट मिल गया है। वह भारतीय वुशू टीम से 70 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। यूपी पुलिस में एसआई सूरज यादव को लक्ष्मण पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि गंभीर चोटों और दो बड़ी सर्जरियों से उबरकर वह टीम के लिए चयनित हुए हैं। आगामी 20वें एशियन गेम्स (जापान) में भारतीय वुशू टीम में अपना स्थान पक्का किया है। सूरज के लिए यह सफलता उनके एक अधूरे सपने को पूरा करने जैसी है। साल 2023 के एशियन गेम्स में पदक के बेहद करीब पहुंचकर भी वह घुटने की गंभीर चोट के कारण चूक गए थे और उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। इसके बाद पिछले दो सालों में उन्हें घुटने की दो बड़ी सर्जरियों से गुजरना पड़ा। उनकी आखिरी मेजर सर्जरी जुलाई 2025 में हुई थी, जिसके बाद किसी भी खिलाड़ी के लिए मैदान पर लौटना नामुमकिन-सा लगता था। लेकिन देश के लिए मेडल जीतने की जिद के आगे सूरज ने घुटने नहीं टेके।
श्यामा हैंडबॉल अकादमी की टीम नेपाल रवाना
उन्होंने महज 11 महीने के भीतर न सिर्फ रिकवरी की, बल्कि कड़े राष्ट्रीय ट्रायल्स को पास कर भारतीय टीम में दोबारा जगह बना ली। अब 2023 की कसक को स्वर्ण पदक में बदलने के इरादे से सूरज 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे आगामी 23 जून को चीन रवाना हो रहे हैं, जहां वह अंतराष्ट्रीय ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगे।
------
श्यामा हैंडबॉल अकादमी की टीम नेपाल रवाना
फोटो- हैंडबॉल
वाराणसी। लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भारतीय टीम का सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से चतुर्थ इंडो-नेपाल इंटरनेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाना चाहिए।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 जून तक नेपाल के पोखरा में किया जा रहा है। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्यामा हैंडबॉल अकादमी की पुरुष टीम गुरुवार को रवाना हुई, जिसका नेतृत्व कप्तान रजनीश यादव कर रहे हैं। टीम में अंकित यादव, अनीश यादव, अजय यादव, आजाद यादव, आर्यन यादव, निर्भय पटेल, रितिक सरोज, निखिल यादव, सूर्य प्रकाश प्रजापति और हर्षित कुमार गुप्ता शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच सूर्य भान और अमित कुमार पांडेय भी नेपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
जरूरी::: अमित पांडेय भारतीय युवा हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ने बताया कि यह चौथा सफल आयोजन है, जो खिलाड़ियों को बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगा। इस अवसर पर श्यामा हैंडबॉल अकादमी की ट्रस्टी उपमा पांडेय, विद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उप-प्रबंधक शशिकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल और प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय ‘किशन’ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (एचओडी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बांग्लादेश के ढाका में 9 से 15 जून तक आयोजित आईएचएफ मेन्स यूथ इंटरकांटिनेंटल ट्रॉफी 2026 के लिए की गई है।
हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह की ओर से जारी पत्र में अमित पांडेय की संगठनात्मक क्षमता और हैंडबॉल में उनके निरंतर योगदान को इस चयन का आधार बताया है। बतौर दल प्रमुख अमित पांडेय अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय दल के समग्र प्रबंधन, अनुशासन और खिलाड़ियों के कल्याण की कमान संभालेंगे। इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं अमित पांडेय ने इस भरोसे के लिए संघ का आभार जताया है।
मानसी, नंदनी और पीहू ने जीती साइकिल रेस
वाराणसी। मानसी यादव, नंदनी श्रीवास्तव और पीहू पाल ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में क्रमशः सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में आयोजित इस लीग में सब जूनियर बालिका वर्ग में पायल यादव ने रजत और साक्षी गौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में श्रेया पटेल को रजत और नंदनी विश्वकर्मा को कांस्य पदक मिला। सीनियर वर्ग में पायल प्रजापति को रजत और प्राची को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। इस महिला साइकिल लीग में 320 बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया। ओपन फॉर ऑल साइक्लिंग में समीर प्रजापाती, शुभम पटेल और ईशांत कुमार पटेल ने अपने अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर महिला लीग का शुभारंभ किया। यूपी टेनिक्वाएट संघ के महासचिव सिकंदर विलियम्स और आशुतोष जायसवाल ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। इसका लीग का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाना तथा नई प्रतिभाओं को खोजना है। जिला साइकिलिंग संघ वाराणसी के सचिव डॉ शम्स तबरेज शम्पू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विश्व खेल दिवस पर दिखा उत्साहित
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को बाबू आरएन सिंह इंडोर हाल लोढ़ान में जूडो के मुकाबले आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं के खेल के अधिकार को बढ़ावा देना तथा समाज को खेलों के प्रति जागरूक बनाना था। जूडो में बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


