सिटी स्पोर्ट्स: विद्युत टीआरडी और यांत्रिक विभाग ने मैच जीते
Varanasi News - वाराणसी में लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत टीआरडी और यांत्रिक विभाग ने मैच जीते। विद्युत टीआरडी ने लेखा विभाग को 114 रनों से हराया, जबकि यांत्रिक विभाग ने 6 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच अमन वर्मा और नीतीश बने।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत टीआरडी और यांत्रिक विभाग ने मैच जीते। पहले मैच में विद्युत टीआरडी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेखा विभाग की पूरी टीम 15.2 ओवर में 72 रन पर आउट हो गई। विद्युत टीआरडी की टीम ने 114 रनों से मैच जीत लिया। 46 बाल 80 रन की पाली खेलने वाले विद्युत टीआरडी के अमन वर्मा मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, दूसरे मैच में विद्युत पावर ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए।
जवाब में उतरी यांत्रिक विभाग की टीम ने नीतीश और दीपक की शानदार बैटिंग की बदौलत 18.2 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। यांत्रिक विभाग के नीतीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


