सुमित कुमार बने पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ

Apr 04, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर) में सुमित कुमार को नया मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है और इससे पहले उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के रूप में कार्यरत थे। निवर्तमान सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह को लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बनाया गया है।

सुमित कुमार बने पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर) का नया मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार को बनाया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह पूर्वोत्तर रेलवे में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (एफएम) के पद पर कार्यरत थे। निवर्तमान सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह को लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) बनाया गया है। सुमित कुमार 2010 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी हैं। वह एनईआर के वाराणसी तथा लखनऊ मंडलों में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर भी रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।