Varanasi News: सारनाथ में तैनात दरोगा की हृदयाघात से मौत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: हृदयघात से सारनाथ थाना में तैनात दरोगा की मौत शनिवार को हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Varanasi News: सारनाथ में तैनात दरोगा की हृदयाघात से मौत

Varanasi News: सारनाथ। हृदयघात से सारनाथ थाना में तैनात दरोगा की मौत शनिवार को हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह (49) अकथा बीट में सेकेंड ऑफिसर थे। दुर्गेश सिंह ग्राम मखना पिंडोहरी, थाना हरदहपुर, जिला मऊ के रहने वाले थे। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहते थे। 1997 में वह आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। डिपार्टमेंटल परीक्षा देने के बाद वह उपनिरीक्षक बने। चार जनवरी 2023 से दुर्गेश सिंह दरोगा के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह नौ बजे उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

परिजन उन्हें शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा ले गए। स्थिति खराब होने पर परिजन उन्हें ककरमत्ता स्थित पॉपुलर अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के साथ दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। हाल ही में उन्होंने एक पुत्री की शादी की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।