यूपी कॉलेज: काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन
Varanasi News - वाराणसी में यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। तीसरे दिन भी धरना जारी रहा, जिसमें छात्रों ने काली पट्टी बांधकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने बांह में काली पट्टी बांधकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और घटना को लेकर नाराजगी जताई। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के छात्रों ने विशाल सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


