ट्रॉमा सेंटर में हंगामा, एमएससी छात्र की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप

Mar 01, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एमएससी छात्र की मौत हो

ट्रॉमा सेंटर में  हंगामा, एमएससी छात्र की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप

वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एमएससी छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद छात्र भड़क गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कई छात्र अभी भी धरने पर बैठे हैं। शनिवार देर रात 22 वर्षीय छात्र सूरज प्रताप बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर अन्य छात्रों को मिली, वे बड़ी संख्या में ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आक्रोशित छात्रों का कहना था कि घायल छात्र को समय पर समुचित इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई। छात्रों ने चिकित्सकीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया, लेकिन उसके बाद छात्र कुलपति आवास पर धरना देने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।