रात 10 बजे के बाद डीजे न बजाएं, हो जाएगा जब्त
Varanasi News - वाराणसी में सीपी मोहित अग्रवाल ने डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने शादी-विवाह के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर कार्रवाई करने और जिम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों की नावें भी जब्त की जाएंगी।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उनके सारे उपकरण जब्त कर लिए जाएं। कैंप कार्यालय में शनिवार को राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक में सीपी मोहित अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड, विवेचना, यातायात, बरात व्यवस्था, डीजे संबंधी पर मुद्दों पर गहन मंथन किया। सीपी ने मातहतों को निर्देश दिया कि शादी-विवाह के अवसरों पर यातायात निरीक्षक संबंधित थानों से समन्वय बनाएं। वे रात नौ से 11 बजे तक भ्रमण करें। बरातघरों में पार्किंग स्थलों पर वाहन रुके। सड़क के एक-तिहाई हिस्से में ही बरात निकाली जाए। इसका उल्लंघन होने पर संबंधित बरात की रोड लाइट और बग्घी जब्त कर ली जाए।
प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके उपकरण जब्त करें। कहा कि सड़क का उपयोग सिर्फ ट्रैफिक के लिए किया जाए। व्यावसायिक गतिविधियां कतई न हो।बैठक में कहा कि नाविकों से सख्ती के साथ सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए। उल्लंघन करने वालों की नावें जब्त की जाएं। मिशन शक्ति केंद्रों का अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें। उनका फीडबैक जरूर लें। महिला अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। दो महीने से लंबित मामलों का डीसीपी अवलोकन करें। सीपी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा की।बारकोड-परमिट का सख्ती से पालन कराएंसीपी मोहित अग्रवाल ने कहा कि ई-रिक्शा संचालन कलर बार कोड के अनुरूप कराया जाए। सिटी परमिट के अनुसार ऑटोरिक्शा चलाए जाएं। इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाए। मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े न किए जाएं। अवैध ट्रैफिक कट तत्काल बंद किए जाएं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाए।बिना नंबर की गाड़ी बेचने वालों पर कार्रवाई करेंसीपी मोहित अग्रवाल ने कहा कि शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन बिल्कुल न चलें। बिना नंबर प्लेट वाहन बेचने वाले डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पशु तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध और धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने का निर्देश दिया।जिम में कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएंमिर्जापुर में जिम कांड के मद्देनजर सीपी मोहित अग्रवाल ने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में जिम पर पैनी नजर रखी जाए। महिलाओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाए। जिम में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। महिलाओं को लेडी ट्रेनर प्रशिक्षण दे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


