विद्यार्थियों ने सीखे कॅरियर और तनाव प्रबंधन के सूत्र

Sep 19, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी के राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलॉजी में 'अभिनन्दनम्-2025' कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और डिजिटल करियर विकल्पों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बिक्री, डेटा और...

विद्यार्थियों ने सीखे कॅरियर और तनाव प्रबंधन के सूत्र

वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में एमबीए-एमसीए विद्यारंभ कार्यक्रम ‘अभिनन्दनम्-2025 के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और डिजिटल कॅरियर से जुड़ी जानकारी दी गई। एनडीएमआईटी के विशेषज्ञों ने आधुनिक कॅरियर विकल्पों की जानकारी दी। सिद्धार्थ मंखंड ने बिक्री को जरूरत समझने की कला सिखाई। ज्योति जायसवाल ने डेटा को भविष्य का ईंधन कहा और उर्जा सेठ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को कॅरियर की सशक्त राह बताया। वरिष्ठ न्यूरोसाइकाइट्री विशेषज्ञ डॉ. तनु सिंह ने तनाव प्रबंधन की तकनीके विषय पर सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और जीवन में संतुलन बनाने पर जोर दिया। अंतिम सत्र में छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संचालन रामेश्वरी सोनकर, डॉ. प्रीति नायर और आनंद मोहन पांडेय, स्वागत निदेशक इंचार्ज प्रो. अमन गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन पीएन सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsStress Management and Digital Career Insights at RSMT s Abhinandanam-2025 Program
;;
;