Varanasi News: कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने को अधिकारी का होगा घेराव
Varanasi News: वाराणसी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई, जिसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने की, जिन्होंने कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अधिकारियों का घेराव करने की बात कही। कई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Varanasi News: वाराणसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक मंगलवार को कोषागार कार्यालय स्थित सभागार में हुई। इसमें सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान करने और संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए उस विभाग के अधिकारी का घेराव किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, रामचंद्र गुप्ता, दिनेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश लाल, सुषमा भास्कर, गीता उपाध्याय, वेदप्रकाश सिंह, हेमलता भारती, प्रियंका गुप्ता, गया यादव, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह नंदलाल गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, देवेंद्र राय, कमलेश सिंह, अरविंद दूबे, अवधेश पांडेय,मनीष चौबे आदि मौजूद रहे।
स्वागत श्याम राज यादव और संचालन हरेंद्र यादव ने किया।


