ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीस्टाफ रूम की छत का पत्थर गिरा, बाल-बाल बचीं शिक्षिकाएं

स्टाफ रूम की छत का पत्थर गिरा, बाल-बाल बचीं शिक्षिकाएं

जर्जर विद्यालय भवनों की सूची में शामिल रामनगर के राधा किशोरी इंटर कालेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। विद्यालय के स्टॉफ रूम की छत का एक...

स्टाफ रूम की छत का पत्थर गिरा, बाल-बाल बचीं शिक्षिकाएं
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 23 Jan 2021 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता

जर्जर विद्यालय भवनों की सूची में शामिल रामनगर के राधा किशोरी इंटर कालेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। विद्यालय के स्टॉफ रूम की छत का एक पत्थर अचानक गिर पड़ा। यहां संयोग था कि शिक्षिकाएं थोड़ी दूर पर बैठी हुईं थीं अन्यथा कुछ भी हो सकता था।

शिक्षिकाओं का कहना है कि इस तरह की घटना अक्सर होती रहती है। पूरा स्कूल जर्जर है। कोई भी कक्षा सुरक्षित नहीं है। यहां लड़कियों की काफी संख्या है। हर कमरे की यही हालत है। यह संभव नहीं है कि किसी क्लास को कहीं और शिफ्ट कर दिया जाए। भवन सौ साल पुराना है। इसलिए मरम्मत भी नहीं हो सकती है। हमेशा पढ़ाते समय आशंका बना रहती है।

प्रधानाचार्य गीता सिंह ने बताया कि स्टाफ रूम में यह हादसा हुआ। संयोग अच्छा था कि किसी को चोट नहीं आई। अधिकारियों के संज्ञान में बाते हैं। शासन से बजट मिलने पर ही नया भवन बनेगा।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने प्रधानाचार्याों की टीम बनाई गई थी जिन्होंने जर्जर और खतरनाक विद्यालय भवनों को चिन्हित किया गया था। इसमें राजकीय राधा किशोरी बालिका इंटर कालेज, रामनगर भी शामिल है। नए भवन के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें