सोमनाथ स्वाभिमान पर जनपदीय भाषण स्पर्धा

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में आर्य महिला इंटर कॉलेज में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ के अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान सरगम गुप्ता, द्वितीय स्थान सृष्टि मौर्या और तृतीय स्थान वैष्णवी गुप्ता ने प्राप्त किया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर जनपदीय भाषण स्पर्धा

वाराणसी। आर्य महिला इंटर कॉलेज में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ कार्यक्रम के अवसर पर शिवपुराण पर आधारित जनपदस्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। निर्णायिका डॉ. निशा मिश्रा रही। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की सरगम गुप्ता, द्वितीय स्थान जीजीआईसी चोलापुर की सृष्टि मौर्या और तृतीय स्थान कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की वैष्णवी गुप्ता को मिला। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संजय भारती और विद्यालय की शिक्षिकाएं डॉ. गीतिका, अनुराधा राय, इन्दु यादव आदि उपस्थित रहीं।

संचालन डॉ. गीता सिंह मौर्या ने किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।