वाराणसी से गुजरेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन
Varanasi News - वाराणसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से कैंट और बनारस स्टेशनों से गुजरेगी। यह ट्रेन हर रविवार और बुधवार सुबह 9.20 बजे झांसी से चलेगी और अगले दिन आसनसोल पहुंचेगी। इसी तरह, आसनसोल से हर सोमवार और गुरुवार शाम 7.10 बजे रवाना होगी।

वाराणसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन कैंट और बनारस स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसका परिचालन आठ अप्रैल से होगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक आठ अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार और बुधवार गाड़ी संख्या-04185 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। रात 8.25 बजे बनारस और 8.45 बजे कैंट से गुजरेगी। अगले दिन दोपहर 2.30 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह नौ अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को गाड़ी संख्या-04186 आसनसोल से शाम 7.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6.35 बजे कैंट तथा सात बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। शाम 7.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


