Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSpecial Academic Activities for Students at Kashi Tamil Sangamam-4 in Varanasi
नमो घाट पर एकेडमिक एक्टीविटी का आयोजन

नमो घाट पर एकेडमिक एक्टीविटी का आयोजन

संक्षेप:

Varanasi News - काशी तमिल संगमम्-4 के तहत, नमो घाट पर छात्रों के लिए एक विशेष एकेडमिक एक्टिविटी का आयोजन हुआ। इस वर्ष की थीम 'लेट्स लर्न तमिल' थी, जिसका उद्देश्य छात्रों को तमिल भाषा और संस्कृति से परिचित कराना था। विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने भाग लिया, जिसमें लोककथाएँ और पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल थीं।

Dec 03, 2025 01:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में चल रहे काशी तमिल संगमम्–4 के अंतर्गत गुरुवार को नमो घाट पर छात्रों के लिए विशेष एकेडमिक एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “लेट्स लर्न तमिल – तमिल करकलम” रखी गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को तमिल भाषा, लोककथाओं और दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक वैभव से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्रीराम पब्लिक स्कूल, मरुति नगर कॉलोनी, लंका के छात्रों की भागीदारी के साथ हुई। स्कूल के लगभग 30 छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। सबसे पहले बच्चों को तमिल लोककथा सुनाई गई, जिसमें तमिल संस्कृति की गहराई और नैतिक संदेशों का रोचक वर्णन था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद Develop Moral Thinking गतिविधि के माध्यम से छात्रों में नैतिक चिंतन, मूल्यों की समझ और निर्णय क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा “जादुई पात्र” जिसे मुग्धा शाह ने अत्यंत मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने बच्चों को कहानी और जादुई तत्वों के माध्यम से सीख देने का अनोखा माध्यम प्रदान किया। इन गतिविधियों का संचालन स्कूल की शिक्षिकाएँ कृष्णा आचार्य, पुनीता सिंह, ज्योति पांडे और शिक्षक शिवम सेठकी देखरेख में किया गया। इसके बाद संत अटलानंद रेसिडेंशियल एकेडमी शिवपुर के 11 छात्रों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का दूसरा सत्र शुरू हुआ। यहां 11 बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय “वाराणसी के मनोरम घाट” रहा। बच्चों ने अपने चित्रों में काशी के प्राचीन घाटों, गंगा की धारा, आध्यात्मिक माहौल और सांस्कृतिक सौंदर्य को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। इस सत्र का संचालन शिक्षिका स्वाती सिंह ने किया।