पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल की जयंती मनाई
Varanasi News - वाराणसी में सपा की जिला और महानगर इकाई ने पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई। जिला कार्यालय में संतोष यादव बबलू की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ, जबकि महानगर इकाई में महासचिव योगेंद्र यादव ने आयोजन की अध्यक्षता की। कई नेताओं ने इस अवसर पर विचार व्यक्त किए।

वाराणसी। सपा की जिला और महानगर इकाई ने शुक्रवार को पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई। अर्दली बजार और भेलूपुर स्थित कार्यालय में आयोजन हुए। जिला कार्यालय में हुए समारोह की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने की। हीरू यादव, डॉ.आनंद प्रकाश तिवारी, आनंद चौरसिया, रामकुमार यादव, योगेश सिंह, संतोष चौरसिया, विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए। महानगर इकाई के आयोजन की अध्यक्षता महासचिव योगेंद्र यादव ने की। काशीनाथ गुप्ता, अनूप चौरसिया, संजय यादव, अवधेश कुशवाहा, ओमप्रकाश, अनिल साहू, शशिकला, बृजेंद्र चौरसिया, दिनेश चौरसिया, दीपक चौरसिया आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सोहनलाल चौरसिया एवं धन्यवाद रामजी यादव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


