Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSoftware Engineer Accuses Bouncers of Assault at BHU Trauma Center
दिन में दी मारपीट की तहरीर, शाम को ली वापस

दिन में दी मारपीट की तहरीर, शाम को ली वापस

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में बाउंसरों पर मारपीट का आरोप लगाया। उसने नगवां पुलिस चौकी में तहरीर दी, लेकिन बाद में कहा कि वह उकसावे में आ गया था। छात्र नेताओं ने मामले...

Aug 31, 2025 03:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, संवाद। बीएचयू ट्रामा सेंटर में शनिवार दोपहर में पिता का इलाज कराने आए एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने बाउंसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने नगवां पुलिस चौकी में घटना की तहरीर भी दी। लेकिन शाम को उसने यह कहकर तहरीर वापस ले ली कि मैं कुछ लोग उकसावे में आ गया था। ट्रामा सेंटर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने भी घटना से इनकार किया है। चंदौली के करेमुआ भैंसहीं (बबुरी) निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप मौर्य के अनुसार वह पिता सियाराम मौर्या का अस्थि रोग विभाग में उपचार कराने आया था। ओपीडी नंबर नौ में वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भीड़ अधिक होने के कारण जल्दी डॉक्टर का परामर्श लेने के लिए उसने अपने बहनोई को फोन कॉल किया और ओपीडी में तैनात बाउंसरों से बात करने को कहा। आरोप है कि इससे गुस्साए बाउंसरों ने मिलकर धक्कामुक्की की। उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी पहुंचे। दिलीप को सुरक्षा गार्ड रूम में ले जाया गया। वहां दिलीप आपबीती सुनाते हुए बिलखने लगा। पास खड़े प्रॉक्टरकर्मी से कहा, ‘मैं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, मैं भी टैक्स पे करता हूं। इसके बाद भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। उधर, घबराहट के कारण दिलीप की तबियत खराब हुई उसका इलाज किया गया। घटना के समय ओपीडी में अफरातफरी मच गई। दिलीप ने नगवां चौकी पर तहरीर भी दी, लेकिन शाम को वह अपने आरोप से मुकर गया। छात्र नेताओं ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग वाराणसी। घटना के सिलसिले में बीएचयू के वरिष्ठ छात्र नेताओं की बिरला छात्रावास में बैठक हुई। छात्र नेताओं ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीएचयू ट्रामा प्रताड़ना का केंद्र बन गया है। ज्योतिष विभाग के छात्र नील दुबे ने कहा कि पिछले दिनों एक महिला प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार की घटना के मामले में ट्रामा सेंटर प्रभारी को महिला आयोग ने हटाने का निर्देश दिया था लेकिन अब तक उसका अनुपालन नहीं हुआ। दर्शित पांडेय, सुजीत पासवान और शास्वत चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।